फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का डंक: स्वाइन फ्लू के बाद सीनियर आईएएस अब डेंगू की चपेट में

Wed, 18 Oct 2017 12:44 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू की चपेट में आ चुके वरिष्ठ आईएएस अधिकरी को अब  डेंगू ने अपनी जद में ले लिया है। जानकारी के अनुसार राजस्थान के अतिरिक्त मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी एन.सी.गोयल स्वाइन फ्लू की चपेट में आने के बाद अब डेंगू की चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन


राजस्थान के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गोयल को डेंगू हो गया है जिसके बाद उन्हें सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल गोयल को मेडिकल यूनिट 6 में भर्ती किया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है। 

डेंगू, मलेरिया और स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए भले ही चिकित्सा विभाग कितने भी दावे कर रहा हो मगर स्थितियां बद से बदतर होती चली जा रहीं है। इस साल राजस्थान में जनवरी से लेकर अब तक स्वाइन फ्लू से मौत होने का आंकड़ा करीब 100 के पार जा पहुंचा वहीं अब धीरे धीरे डेंगू भी अपने पैर पसार रहा है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

विधायक की हुई थी मौत

फाइल फोटो
बता दें कि गत अगस्त  में ही भारतीय जनता पार्टी की भीलवाड़ा के माण्डलगढ़ से विधायक कीर्ति कुमारी की स्वाइन फ्लू के कारण मौत हो गई थी। इसके बाद राजस्थान के चिकित्सा महकमें में हड़कंप मच गया था। वहीं राजस्थान के अतिरिक्त मुख्य सचिव एनसी गोयल के दोबारा डेंगू जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में आ जाने से एकबार फिर से बीमारियों को लेकर चिकित्सा महकमे की तैयारियों पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें