अपनी ही पार्टी और मुख्यमंत्री पर तीखे प्रहार करके सुर्खियों में रहने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता 12 नवंबर को बड़ा ऐलान करने जा रहे हैं।
राजस्थान में भाजपा के वरिष्ठ नेता विधायक घनश्याम तिवाड़ी के तेवर लगातार तीखे होते जा रहे है। आज सीकर में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने अपनी अगली रणनीति को लेकर खुलासा किया। उन्होंने कहा कि सीकर के रामलीला मैदान से वे 12 नवम्बर से एक नई राजनीतिक शक्ति का आगाज करेंगे। उन्होने इशारों में साफ कर दिया कि राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर वे 12 नवम्बर को विभिन्न विरोधी दलों के साथ मिल कर भाजपा के खिलाफ राजनीतिक गठबंधन की घोषणा कर सकते हैं।