फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौलपुर की सखी बनेगी रिसोर्स पर्सन जानिए कैसे...

Fri, 19 May 2017 05:04 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
cm vasundhara raje - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
राजस्थान के धौलपुर में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने वाली सखियां औरों के लिए उदाहरण बनेगी। राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे ने इन सखियों को राज्य के अन्य जिलों में रिसार्स पर्सन के तौर पर भेजने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


धौलपुर प्रवास के दौरान सीएम राजे ने इन सखियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि कृषि सखी, पशु सखी, जन सखी के तौर पर लोगाें को खेतीबाड़ी, पशुपालन, ड़ेयरी आदि की आधुनिक तकनीकों का उपयोग सिखाने वाली इन महिलाओं के हौसले, लगन और आत्मविश्वास की मुख्यमंत्री ने जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि धौलपुर की इन महिलाओं ने अपनी मेहनत से जो मुकाम हासिल किया है, उससे इस जिले के ग्रामीण जन-जीवन में एक नई आशा का संचार हुआ है। 

पूरे प्रदेश की महिलाओं को ये महिलायें हुनर, रोजगार, आत्मनिर्भरता और स्वावलम्बन की सीख दे सकती हैं। राजे ने इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि धौलपुर के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को रिसोर्स पर्सन के रूप में करौली सहित प्रदेश के अन्य जिलों में महिलाओं को प्रशिक्षण देने के लिये भेजा जाए ताकि वहां भी इस तरह का कायाकल्प किया जा सके।
विज्ञापन


धौलपुर जिले के 562 गांवों की 52000 से अधिक ग्रामीण महिलायें 12 महिला सहकारी समितियों, 318 ग्राम संगठनों एवं 4328 स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से जुड़ी हुई हैं। इन महिलाओं ने मुख्यमंत्री को इन्टरनेट के माध्यम से नये-नये हुनर सीखकर खुद को आत्मनिर्भर बनाने सहित इन समूहों द्वारा किये जा रहे नवाचारों के बारे में जानकारी दी। 

राजे ने राजस्थान रिवर बेसिन अथॉरिटी के अध्यक्ष श्रीराम वेदिरे को फोन पर  इन महिलाओं को वाटर बजटिंग के बारे में प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश दिए। इसी तरह राजस्थान राज्य वित्त आयोग की अध्यक्ष ज्योति किरण शुक्ला को भी धौलपुर आकर स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से उल्लेखनीय कार्य कर रही महिलाओं के किसी एक गांव में जाकर उसके बारे में रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए ताकि उसी पैटर्न पर प्रदेश के दूसरे गांवों को भी स्वयं सक्षम बनाया जा सके। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में धौलपुर, बाड़ी एवं राजाखेड़ा में सहेली समितियों के साथ नगर परिषद् एवं नगर पालिकाओं की ओर से इन नगरीय क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को सक्षम बनाने के उद्देश्य से एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें