फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों पर बांध दी पट्टी और फोटोग्राफर्स को कहा अब खींचो फोटो

Sun, 08 Oct 2017 06:23 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
आंखों पर पट्टी बांधकर फोटो खींचते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
World sight day के उपलक्ष मे जयपुर फोटोग्राफर्स क्लब द्वारा जयपुर मेरा शहर अयं जयपुर सिटी ब्लॉग के सहयोग से 'See The Unseen'  फोटो वॉक और फोटो प्रतियोगता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इसमें जयपुर के फोटोग्राफर्स की आंखों पर पट्टी बांधकर जयपुर की गलियों में फोटोग्राफी की। इस फोटो वॉक में करीब 60 लोगों ने हिस्सा लिया, जिन्हें 2-2 के समूह में रखा गया और उन में से एक की आंखों पर पट्टी बांध दी गई।  उन्हें बंद आंखों से सिर्फ आवाज के सहारे फोटोग्राफी करनी थी।  दूसरे व्यक्ति को ये ध्यान रखना था की वो किसी से टकरा न जाएं।

क्लब के संस्थापक अनिल खुबानी ने बताया कि इस फोटो वॉक का उद्देश्य सभी को उस दर्द से परिचत करना था जो दृष्टिहीन लोगों की हकीकत है। क्लब के सह - संस्थापक रमाकांत शारदा ने बताया कि हमारी आखें भगवान का दिया हुआ एक अनमोल तोफहा है जिसकी हम अहमियत नहीं समझतें।  जब लोगो ने आॉखों पर पट्टी बांध कर फोटोग्राफी की तब उन्हें समझ आया की वो कितने भाग्यशाली हैं जो इस खूबसूरत दुनिया को देख सख्ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें