बारी नदी में बहे एसडीएम रामेश्वर दयाल मीणा का अब तक भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। हालांकि जिस गाड़ी में वे बह थे उसे ढूंढ लिया गया है। उनकी गाड़ी नदी के बीच झाड़ियों में फंसी मिली है।
बचाव कार्यों में और गति लाने के लिए आपदा प्रबंधन सचिव हेमंत गेरा ने उदयपुर से एसडीआरएफ की टीम को मौके पर भेजने के निर्देश दिए। टीम मौके पर पहुंच गई है। इस बीच जिला कलक्टर भगवती प्रसाद के निर्देश पर प्रशासन ने बारी नदी के बहाव क्षेत्र में आनेवाली सभी पुलियाओं पर पटवारियों को तैनात कर दिया है।
नदी के चार किलोमीटर के क्षेत्र में एसडीएम रामेश्वर दयाल मीणा की खोज की जा रही है। गोताखोरों की मदद ली जा रही है। मामले में एडिशनल एसपी बांसवाडा का कहना है कि उनके प्रयास जारी हैं और जल्द ही एसडीएम को ढूंढ लिया जाएगा।