मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट अदालत में मंगलवार को एसओजी की ओर से हाई प्रोफाइल सैक्स ब्लैकमेल मामले में आरोपी वकील नितेशबंधू शर्मा और सिपाही हरीकिशन चौहान सहित पुष्पेन्द्र शर्मा के खिलाफ आरोप पत्र पेश किया है।
वहीं एसओजी ने उर्मिला और पूजा सहित अन्य के खिलाफ जांच लंबित रखी है। प्रकरण में वकील नवीन देवानी, अखिलेश मिश्रा, आनंद शाडिल्य और कल्पना गुप्ता के खिलाफ गत 25 फरवरी को आरोप पत्र पेश किया जा चुका है।
मामले के अनुसार संसार चंद रोड पर होटल चलाने वाले जयकुमार मंगल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गत वर्ष 4 अप्रैल को एक युवती उसके पास काम मांगने आई। वहीं बाद में उसे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देते हुए बीस लाख रुपए मांगे गए। आरोपियों ने दस लाख रुपए लेकर मामला रफा-दफा करने की बात कही। जिस पर कार्रवाई करते हुए एसओजी ने आरोपियों के खिलाफ चालान पेश करते हुए कुछ अन्य के खिलाफ जांच लंबित रखी है।