फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान के वकील को मिल रही हैं धमकियां, पुलिस मांग रही है सुरक्षा के लिए पैसा

Fri, 22 Sep 2017 04:24 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सलमान के वकील
विज्ञापन
बॉलीवुड स्टार सलमान खान पर जोधपुर में हिरण शिकार को लेकर केस चल रहा है। इस केस से जुड़े दो मामलों में सलमान को इसी वर्ष जनवरी में राजस्थान हाईकोर्ट ने राहत दी थी। लेकिन इसी दिन सलमान खान के वकील हस्तीमल सारस्वत को अज्ञात व्यक्ति की ओर से जान से मारने की धमकी दी गई। लेकिन अब उन्हें पुन: धमकी मिली है, लेकिन पुलिस सुरक्षा के लिए तय राशि की मांग कर रही है।
विज्ञापन



सारस्वत को मिली धमकी में उनके परिवार को भी नुकसान पहुंचाने की बात कही गई थी। इस संबंध में सारस्वत ने जोधपुर कमिश्नर को जानकारी दी। जिसके बाद उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराई गई। लेकिन मार्च में उन्हें सुरक्षा उपलब्ध करवाने के ऐवज में पुलिस ने एक लाख रुपए से अधिक का बिल थमा दिया।

लेकिन सरास्वत ने पैसा नहीं चुकाया और सुरक्षा वापस कर दी।
Trending Videos
विज्ञापन

नियम-कानून का दिया जा रहा है हवाला

फाइल फोटो।
पुलिस का कहना है कि एक कांस्टेबल की प्रतिदिन की दर करीब 3800 रुपए होती है, इसलिए नियमानुसार सारास्वत से पैसों की बात कही गई है।

इधर, हस्तीमल सारास्वत का कहना है कि राजस्थान पुलिस एक्ट की धारा 46 के अनुसार किसी की सुरक्षा के लिए भुगतान तब ही लिया जाता है, जब पैसा कमाने के उददेश्य से कार्य की सुरक्षा की मांग की जाती है। यदि किसी की जान को खतरा है और इसकी पुष्टि हो जाती है, तो जिम्मेदारी सरकार की होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें