फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद पर बकरा खरीदने को जोड़े पैसों से सलीम ने थाने पहुंच किया ये नेक काम

Sat, 02 Sep 2017 03:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सलीम भिंडर थाने में
विज्ञापन
सलीम ने ईद पर जो किया उसे सुनकर हर कोई उसकी तरीफ कर रहा है। उसका जज्बा देख परिजन और उसके मित्र बहुत खुश हैं और उन्हें सलीम पर गर्व महसूस हो रहा है।
विज्ञापन


सलीम राजस्थान के उदयपुर के भींडर का रहने वाला है। आज जब ईद मनाई जा रही थी, तो सलीम भींडर थाने में था। दरअसल, सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले सलीम ने थोड़ी-थोड़ी बचत कर बकरा ईद पर बकरा खरीदने के लिए 21 हजार रुपए जुटाए थे। लेकिन बकरा खरीदने से पहले उसका मन बदल गया। वह सीधा भींडर थाने पहुंचा और वहां पहुंचकर उसने थानेदार और स्टाफ को अपने मन की बात बताई।

उसने थानेदार से कहा कि वह इन 21 हजार रुपयों से राजस्थान में आई बाढ़ प्रभावितों की मदद करना चाहता है। सलीम ने ये राशि बाढ़ पीड़ितों के लिए दान कर दी। थानेदार और अन्य स्टाफ ने भी उसकी इस नेकी पर पीठ थपथपाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूं बदला सलीम का मन

उदयपुर समेत कई इलाकों में पिछले दिनों बाढ़ की स्थितियां बनी - फोटो : Amar Ujala
राजस्थान के उदयपुर, जालोर, बाड़मेर समेत कई इलाकों में पिछले दिनों बाढ़ की स्थितियां बनी, जिससे कई लोग बेघर हो गए और बड़ी संख्या में पशु मारे गए थे।

इन सबको देखकर सलीम भाई का दिल भर आया था और ईद के दिन बकरा खरीदने से पहले उसका मन बदल गया। उसने तय किया कि वे बकरा नहीं खरीदेगा, बल्कि बकरा खरीदने के लिए जुटाई 21 हजार की राशि बाढ़ पीड़ितों की सहातार्थ देगा।

उसने ये राशि जब भींडर थाने में जाकर सौंपी तो उसके चेहरे की खुशी देखते ही बन रही थी। जिसने भी सलीम की इस नेकी को सुना वह उसकी तारीफ करने लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें