फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बाघ देखने के लिए ज्यादा पैसे खर्चने होंगे...

Mon, 01 May 2017 09:33 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
दुनियाभर में प्रसिद्ध सरिस्का टाइगर रिजर्व में अब बाघ को देखना एक मई से महंगा हो गया है। सरिस्का टाइगर कंजर्वेशन फाउंडेशन ने यहां होने वाली सफारी की दरों में एक हजार रुपए का ईजाफा कर दिया है।
विज्ञापन


हालांकि बढ़ी हुई दरें केवल जिप्सी पर ही प्रभावी होंगी। कैंटर की दरों को यथावत रखा गया है। फाउंडेशन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अभी तक जिप्सी से सरिस्का पार्क में सफारी के लिए पर्यटकों को करीब 2100 रुपए चुकाने होते थे। जबकि नेचर गाइड के 300 रुपए अलग से पर्यटकों को देने होते थे। अब रेट बढ़ने के बाद पर्यटकों को सफारी से जिप्सी के लिए 3100 रुपए चुकाने होंगे। फाउंडेशन की वर्तमान वार्षिक आय करीब 80 लाख रुपए है, जो सरिस्का के विकास व अन्य सुविधाओं के लिए पर्याप्त नहीं है। फाउंडेशन अपनी आय में करीब 50 लाख रुपए की वृद्धि करना चाहता है।


गौरतलब है वर्ष 2005 में सरिस्का नेशनल पार्क में टाइगर की आबादी बिल्कुल खत्म हो गई थी। इसके बाद वर्ष 2008 जनू में देश में पहली बार प्रोजेक्ट टाइगर के अंतर्गत रणथम्भौर से एक टाइगर इस पार्क में लाया गया।
विज्ञापन


टाइगर पुर्नवास का यह पहला प्रयोग था जो कि सफल रहा। इसके बाद वर्ष 2009 और 2010 में यहां दो फीमेल टाइगर पुर्नवासित की गई। वर्तमान में सरिस्का नेशनल पार्क में कुल 13 टाइगर है। जिसमें 7 फीमेल टाइगर, दो मेल टाइगर व चार बच्चे है। टाइगर पुनर्वास कार्यक्रम के बाद पार्क में आने वाले पर्यटकों की संख्या में तेजी से ईजाफा हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें