मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर आज सुबह एक एड शूट के लिए सनसिटी पहुंचे। अपने स्टार को देखकर उनके फैंस अति उत्साहित हो गए। इसके चलते धक्का मुक्की शुरू हो गई। यह देखकर सचिन तेंदुलकर को गुस्सा आ गया।
सचिन तेंदुलकर विज्ञापन की शूटिंग के लिए जोधपुर पहुंचे तो उनकी एक झलक पाने लिए उनके प्रशंसकों की भीड़ जुट गई। एयरपोर्ट पर उनके फैन्स ने उन्हें घेर लिया। जिससे सुरक्षा में लगे पुलिस के अधिकारियों और जवानों को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
इस दौरान फैन्स में धक्का-मुक्की शुरू गई। सचिन यह स्थिति देखकर गुस्सा हो गए और उन्होंने लोगों से दूर हटने को कहा। इसके बाद वह सीधे कार में जाकर बैठ गए।