फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर में देखना है सचिन को तो यहां आइए...

Fri, 26 May 2017 01:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
जयपुर स्थित वैक्स म्यूजियम में सचिन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अगर आप सचिन के फैन हैं और बेहद नजदीक से उन्हें देखना चाहता हैं तो जयपुर आ सकते हैं। यहां सचिन दोनों हाथ उठाए आपको एक खास पोज में नजर आएंगे।
विज्ञापन


जी हां, हम बात कर रहे हैं जयपुर के वैक्स म्यूजियम की। यहां क्रिकेट के भगवान कहे जाने बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का स्टेच्यू है। स्टेच्यू में सचिन एक हाथ में हेलमेट थामे दर्शकों को अभिवादन स्वीकार करते नजर आ रहे हैं। सचिन के ऑटोग्राफ व मैसेज लिखा बैट भी यहां मौजूद है। सचिन तेंदुलकर के जीवन पर बनी फिल्म सचिन, ए बिलियन ड्रीम्स शुक्रवार को रिलीज हुई। फिल्म अपनी रिलीज से पहले अपने विषय को लेकर चर्चा में बनी हुई है। ऐसे में जयपुर के नाहरगढ़ पर स्थित वैक्स म्यूजियम में फिल्म की रिलीज की चर्चा के साथ ही सचिन के स्टेच्यू को देखने के लिए आने वालों की संख्या भी बढ़ गई है।

वैक्स म्यूजियम से जुड़े लोगों की मानें तो समर वेकेशंस होने की वजह से नाहरगढ़ और वैक्स म्यूजियम आने वालों की संख्या बढ़ी है। यह पहले से बीस फीसदी तक ज्यादा हो गई है। यह जरूर है कि फिल्म की वजह से सचिन का स्टेच्यू पहले से ज्यादा चर्चित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि जयपुर के नाहरगढ़ स्थित वैक्स म्यूजियम में अब तक 32 स्टैच्यू हैं। इनमें महात्मा गांधी, एपीजे अब्दुल कलाम, अल्बर्ट आइंस्टाइन, गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगोर, अमिताभ बच्चन जैसी बड़ी हस्तियां शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें