फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Run for Unity में दौड़े जयपुरवासी, दिया एकता का संदेश

Tue, 31 Oct 2017 02:30 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
रन फॉर यूनिटी में दौड़े जयपुरवासी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस पर आज राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इसके तहत देशभर में रन फॉर यूनिटी का आयेाजन किया गया। इसी कड़ी में प्रदेश की राजधानी जयपुर में भी जयपुर शहर भाजपा की ओर से 16 जगहां से रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया समेत कई बीजेपी नेता, कार्यकर्ताओं के अलावा स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। विधानसभा के सामने जनपथ से आज सुबह साढ़े सात बजे रन फॉर यूनिटी का शुभारंभ किया गया। जिसमें केंद्रीय मंत्री सी.आर. चौधरी, गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया, चिकित्सा मंत्री कालीचरण सर्राफ, सांसद रामचरण बोहरा, महापौर अशोक लाहोटी, शहर बीजेपी अध्यक्ष संजय जैन, पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल सहित बीजेपी कार्यकर्ता और आमजन मौजूद थे।

एकता दौड़ जनपथ से स्टेच्यू सर्किल तक पहुंची। वहां रन फॉर यूनिटी का समापन हुआ। रन फॉर यूनिटी में बड़ी संख्या में शहर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया। जिनमें काफी उत्साह नजर आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें