फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदन में सट्टे को लेकर नेता प्रतिपक्ष के वायरल वीडियो की गूंज, चले आरोप-प्रत्यारोप के दौर

Mon, 19 Feb 2018 03:45 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
rajasthan assembly
विज्ञापन

विधानसभा की कार्यवाही आज फिर हंगामे की भेंट चढ़ गई। प्रतिपक्ष के नेता के वायरल वीडियो से गरमाया मामला व्यक्तिगत आरोपों तक पहुंच गया और फिर सदन में जमकर हंगामा हुआ। इसे देखते हुए सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी। 

विज्ञापन


राजस्थान विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूडी के वायरल वीडियो को लेकर शुक्रवार से ही विवाद चल रहा है। सदन में आज फिर यह मामला उठा। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से जमकर हंगामा हुआ। एक-दूसरे पर व्यक्तिगत आरोप लगाए गए। दरिया एनकाउंटर मामले में संसदीय कार्यमंत्री राजेंद्र राठौड़ का नाम लिए जाने हंगामा तेज हो गया और दोपहर दो बजे सदन की कार्यवाही दूसरी बार शाम चार बजे तक स्थगित कर दी।

प्रतिपक्ष नेता ने कहा वे सट्टा नहीं लगाते

नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी
गौरतलब है कि जिस वीडियो को लेकर विवाद चल रहा है  उसमें प्रतिपक्ष के नेता रामेश्वर डूडी उपचुनाव में सट्टे के भावों पर विचार कर रहे है और खुद भी सट्टा बाजार में तीन करोड़ के निवेश की बात कह रहे है। सत्तापक्ष उनसे इस्तीफे की मांग कर रहा है।

इस वजह से शुक्रवार को दोपहर सदन की कार्यवाही सोमवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी थी। आज भी यहीं बनी रही। विधानसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद सदन के बाहर मीडिया के सामने प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूडी ने स्पष्टीकरण दिया।
 
डूडी ने कहा कि सट्टे के कारोबार से मेरा कोई वास्ता नहीं। उन्होंने कभी सट्टा नहीं लगाया। उन्होंने वायरल वीडियो के संदर्भ में कहा कि वीडियो में तीन करोड़ की बात कह रहा हूं वह पुराने संदर्भ में कह रहा हूं।
विज्ञापन

ये है पुराना संदर्भ

राजेन्द्र राठौड़
डूडी ने कहा कि मैंने 2004 का लोकसभा चुनाव लड़ा था, तब मेरे एक दोस्त ने तीन करोड़ रुपए का सट्टा लगाया था। उन्होंने कहा कि वे किसान है। उन्होंने बताया कि ये वीडियो एक प्रेस कांफ्रेंस का है और पौन घंटे के वीडियो को कांटछांट महज कुछ सैंकड का बना दिया। उन्होंने कहा कि मैं इसका उत्तर देना चाहता था। 

संसदीय कार्यमंत्री राजेंद्र राठौड़ ने मीडिया से कहा कि कांग्रेस सदन की कार्यवाही नहीं चलने देना चाहती। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत आरोप लगाकर कांग्रेस विवाद पैदा कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रतिपक्ष के नेता के वीडियो की जांच होनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें