फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बड़े संत से मिलने पहुंचे आरएसएस प्रमुख भागवत

Sat, 16 Sep 2017 03:45 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
संत के साथ आरएसएस प्रमुख - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत जयपुर में छह दिन के प्रवास पर है। अपने प्रवास के दौरान वे संघ से जुड़े विभिन्न स्तर के पदाधिकारियों व स्वयंसेवकों से मिल रहे हैं और संघ के कार्यों व योजनाओं पर चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन


प्रवास के तीसरे दिन सुबह भागवत एमआईरोड स्थित अमरापुरा दरबार  पहुंचे। अमरापुरा धाम में उनका भव्य स्वागत भी किया गया। अमरापुरा दरबार संत मंडली ने उनका अभिनंदन किया। इसके बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत ने अमरापुरा के मंडलअध्यक्ष संत भगत प्रकाश से मुलाकात की। दोनों के बीच कुछ देर विभिन्न विषयों पर चर्चा भी हुई।


 
विज्ञापन

ये दिए थे संदेश

मोहन भागवत

गौरतलब है कि भागवत जयपुर प्रवास पर हैं। भारती भवन में वे बैठकें भी ले रहे हैं। कल  डॉ. भागवत ने भेदभाव को हटाते हुए प्रचारकों को सब का मित्र बनने का संदेश दिया था। उन्होंने कहा था कि परिवारों की आपस में मित्रता होनी चाहिए और प्रचारक इस मित्रता निर्माण में जुड़े। उन्होंने कहा कि सहज दोस्ताना व्यवहार से समरसता बढ़ेगी और समाज तोड़ने वाले लोगों के प्रयास निष्फल होंगे। स्वस्थ समाज व सफल राष्ट्र के लिए सामाजिक समरसता पहली आवश्यकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें