फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बसों में राखी पर नहीं लगेगा 'बहनों' का किराया

Sun, 06 Aug 2017 07:15 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
महिलाओं के लिए एक खुशखबरी है। रक्षाबंधन के पर्व पर रोडवेज प्रशासन की ओर से सभी महिलाओं को खास तोहफा दिया गया है, जिसके तहत उन्हें मुफ्त में सफर करने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन



रोडवेज के मुताबिक रक्षा बन्धन पर्व पर सोमवार को राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार राजस्थान रोडवेज द्वारा बसों में राजस्थान की महिलाओं व बालिकाओं को निशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें राजस्थान की सीमाओं में चलने वाली बसों में सफर करने के लिए महिलाओं से किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

रक्षा बन्धन पर्व पर राजस्थान की महिलाओं व बालिकाओं को राजस्थान रोडवज द्वारा संचालित समस्त साधारण एवं डीलक्स बसों में राजस्थान राज्य की सीमा में निःशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा रविवार आधी रात से लेकर से सोमवार रात रात्रि 12  बजे तक प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

 
रोडवेज के अनुसार 7 अगस्त को रक्षा बन्धन के दिन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा करने की इच्छुक महिलाएं व बालिकाएं बसों में अग्रिम सीट आरक्षण करवा सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें