राजसमन्द में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई कर रोडवेज आगार राजसमन्द के वित्त मैनेजर सुवीर कुमार तिवारी को पांच हज़ार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ़्तार कर लिया। यह कार्रवाई राजसमन्द में एसीबी में अति पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी ने की।
एसीबी के मुताबिक रिश्वत की यह राशि राजसमन्द के बस स्टैंड पर केंटिन के ठेकेदार सत्यनारायण राव के मार्फत ली गई थी। इसकी पुष्टि होने पर एसीबी ने आरोपी सत्यनारायण को भी रिश्वत लेने में सहयोग करने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया।