श्रीगंगानगर जिले के चाइयां की रोही गांव में बीती रात्रि बारात के दो वाहन टकरा गए। जिसमें दूल्हे सहित चार लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा के खरिया से एक जाट परिवार की बारात वापस लौट रही थी। वहीं एक अन्य मेघवाल परिवार की बारात रसालिया खेड़ा से आ रही थी। रात्रि करीब नौ बजे हरियाणा से आ रही बारात की गाड़ी एक कैंटर से टकरा गई।
इसी दौरान पीछे से आ रही मेघवाल परिवार की बारात की गाड़ी भी इसमें दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में दुल्हा जगतपाल व उसके बहनोई संदीप की मौत हो गई। ये लोग जाट परिवार के थे। जबकि मेघवाल परिवार के रघुवीर वाल्मिकी व सुभाष की मौत हो गई। जबकि छह अन्य घायलों को रावतसर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।