राष्ट्रपति चुनाव के लिए सरगर्मियां तेज हो गई है। चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 28 जून है। लेकिन अभी तक एनडीए व यूपीए की ओर से उम्मीदवार के नाम का ऐलाान नहीं किया गया है।
वहीं राजस्थान से भाजपा के 35 विधायकों को दिल्ली बुलाया गया है। माना जा रहा है इन विधायकों को एनडीए के राष्ट्रपति प्रस्तावकों के समर्थकों के तौर पर हस्ताक्षर करने के लिए बुलाया गया है। वहीं उम्मीद की जा रही है कि एनडीए 22 या 23 जून को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर सकती है।
राष्ट्रपति चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने 14 जून को नोटिफिकेशन जारी किया था। चुनाव आयोग के अनुसार नामांकन पत्रों की जांच 29 जून को होगी। जबकि नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख एक जुलाई है। आयोग के अनुसार यदि वोटिंग की आवश्यकता होती है तो इसके लिए 17 जुलाई का दिन निर्धारित किया गया है। जबकि वोटों की गिनती 20 जुलाई को होगी।