दुर्घटना के बाद चकनाचूर हुई कार
- फोटो : amar ujala
पाली के सुमेरपुर के पास पुराड़ा मार्ग चौराहे पर रविवार को एक कार आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार गुजरात के हिम्मत नगर के रहने वाले मेघराज और मुम्बई के अंधेरी के रहने वाले मदनलाल, दिनेश व नरेंद्र पुत्र हिम्मतमल पाली के नाडोल में माता के दर्शन करने के लिए आ रहे थे। इसी दौरान पुराड़ा मार्ग चौराहे पर आगे चल रहे ट्रेलर ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसके चलते पीछे चल रही कार ट्रेलर में घुस गई।
ऐसे में कार में बैठे चारों लोग बीच में ही फंस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को ट्रेलर से बाहर निकवाया। सभी शवों को लोगों की मदद से बाहर निकालकर मुर्दाघर में पहुंचाया गया।