फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान की ऊंचाई पर लहराई देश की ये शान

Sun, 09 Apr 2017 04:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
तिरंगा - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
राजस्थान के बीकानेर में विशाल तिरंगा शान से लहराया। वेटरनरी यूनिवर्सिटी बीकानेर में रविवार को एक ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह  में देश की आन बान और शान के प्रतीक तिरंगे को फहराया गया। इस तिरंगे की खासियत इसकी ऊंचाई थी। यह सौ फुट का तिरंगा है।
विज्ञापन


समारोह के दौरान वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ए. के. गहलोत ने ध्वजारोहण किया। उनके साथ 1 राज-आर.एण्ड वी., एन.सी.सी. स्क्वाड के कमांडिग ऑफिसर कर्नल प्रदीप पूनिया, एन.सी.सी. के अधिकारी और कैडेट्स मौजूद थे। इस मौके पर प्रो. गहलोत ने तिरंगे को सलामी दी। तेज आंधी और तूफान के कारण क्षतिग्रस्त होने की आशंका के चलते पूर्व में इस ध्वज को उतार लिया गया था।

इस अवसर पर प्रो. गहलोत ने कहा कि आसमां में लहराता तिरंगा हर पल हमें राष्ट्रीयता की भावना का संदेश देता है। शान से लहराता यह राष्ट्रीय ध्वज विश्वविद्यालय के युवाओं और आम नागरिकों को देश भक्ति, त्याग और बलिदान की प्रेरणा दे रहा है। गौरतलब है कि जयपुर के सेंट्रल पार्क में भी 206 फुट का तिरंगा फहराया जा चुका  है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें