जैसलमेर के पोकरण-जोधपुर सड़क मार्ग पर शनिवार सुबह एक स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 4 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई और 7 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को पोकरण के राजकीय अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को जोधपुर रेफर कर दिया। स्कार्पियो में सवार सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं
जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना पचपदरा क्षेत्र के सराणा गांव के रहने वाले कानाराम अपने परिवार के साथ स्कार्पियो में सवार होकर बाबा रामदेव के दर्शनों के लिए रामदेवरा जा रहे थे। इसी दौरान पोकरण से 5 किलोमीटर दूर स्कार्पियो कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे स्कार्पियो में सवार 4 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई और 7 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल पोकरण अस्पताल लाया गया। यहां सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया।