फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों की लाचारी से आहत आयोग, डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांगी जानकारी

Wed, 08 Nov 2017 10:04 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
चेयरमैन आरएचआरसी
विज्ञापन
विभिन्न मांगों को लेकर अड़ियल रुख अपनाए राजस्थान के सरकारी चिकित्सकों पर राज्य मानवाधिकार आयोग ने सख्त टिप्पणी की है। राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष प्रकाश टाटिया ने एक और सरकार से डॉक्टरों पर कार्रवाई की जानकारी मांगी है। वहीं उन्होंने कहा है कि मरीजों की लाचारी का फायदा उठकार चिकित्सक अपनी मांगें नहीं मनवा सकते है।
विज्ञापन




आयोग ने संविधान के अनुच्छेद 144 व सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट के पूर्व आदेशों का हवाला देते हुए हड़ताली चिकित्सकों को तुरंत कार्य पर  लौटने के आदेश दिए है। साथ ही सरकार से जानकारी भी मांगी है कि मरीजों को राहत पहुंचाने के लिए क्या किया जा रहा है।
विज्ञापन

अभी भी परेशानी है बरकरार

फाइल फोटो।
गौरतलब है कि कई मांगों को लेकर राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के दस हजार चिकित्सक सामूहिक हड़ताल पर है। बीते दो दिनों से जारी हड़ताल के ​कारण राजस्थान के अलग—अलग क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक मरीज  ईलाज के आभाव में दम तोड़ चुके है। वहीं संघ और सरकार के बीच कई मांगों पर सहमति नहीं बन पाने के कारण समस्या  का फिलहाल कोई हल निकलता नजर नहीं आ रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें