सूचना और प्रसारण मंत्री एम. वैंकया नायडू मंगलवार को जयपुर में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करेंगे। वे सोमवार की रात जयपुर पहुंच गए है।
इससे पहले दिन में विभिन्न विभाग के अधिकारियों ने जवाहर सर्किल के पास स्थित होटल ललित में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को लेकर अगले दो साल के लिए रोड मैप तैयार किया है। इस पर नायडू के साथ विचार—विमर्श होगा। इस बैठक में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे समेत प्रदेश के मंत्री एवं अधिकारी मौजूद रहेंगे।
इस बैठक में केन्द्र सरकार की ओर से संचालित एवं वित्त पोषित दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, स्मार्ट सिटी, अमृत योजना, हृदय योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना के मिशन निदेशकों (केन्द्र सरकार) ने अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा होगी।
सोमवार को आयोजित बैठक में सचिव नगरीय विकास विभाग केन्द्र सरकार राजीव गाबा, सचिव आवास एवं शहरी गरीबी उन्नमूलन मंत्रालय केन्द्र सरकार नंदिता चटर्जी, प्रमुख शासन सचिव स्वायत्त शासन विभाग डॉ. मनजीत सिंह, मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन प्रवीण प्रकाश, मिशन निदेशक स्मार्ट सिटी एवं अमृत योजना समीर शर्मा, मिशन निदेशक दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन संजय कुमार, मिशन निदेशक प्रधानमंत्री आवास योजना अमृत अभिजात, मिशन निदेशक हृदय योजना आनंद एवं कार्यकारी निदेशक रूडसिको मुनीष गर्ग, स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक एवं संयुक्त सचिव पवन अरोड़ा, प्रबंध निदेशक कौशल विकास निगम कृष्ण कुणाल, मुख्य अभियन्ता रूडसिको एस.के.गोयल, मुख्य अभियन्ता स्वायत्त शासन विभाग भूपेन्द्र माथुर, मुख्य अभियन्ता स्मार्ट सिटी अनिल सिंघल तथा अन्य विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।