फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने गए अधिकारियों से मारपीट,विरोध में उतरे कर्मचारी

Sat, 08 Jul 2017 04:02 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
मारपीट का विरोध करते नगर परिषद के कर्मचारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सीकर जिले में नगर परिषद की अतिक्रमण हटाओ मुहिम के दौरान राजस्व निरीक्षक से मारपीट के खिलाफ  कर्मचारी विरोध में उतर आए। नाराज नगर परिषद के कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार कर दिया और कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। 
विज्ञापन


इस संबंध में राजस्व निरीक्षक ने एक कोचिंग संचालक के खिलाफ उद्योग नगर थाने में मारपीट और राजकार्य में बाधा,डालने का मुकदमा दर्ज करवाया है। मामले के अनुसार नगर परिषद का दस्ता शनिवार को पिपराली रोड पर पहुंचा। दस्ते ने खंभों पर लगे होर्डिंग बैनर आदि हटाने शुरू किए। आरोप है कि इस दौरान आयाम कोचिंग वालों ने विरोध करना शुरू कर दिया और आरआई नगेन्द्र सिंह से मारपीट की। 

इसके विरोध में नगर परिषद के कर्मचारी कार्य का बहिष्कार कर धरने पर बैठ गए। कर्मचारियो ने नारेबाजी कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की । बाद में कर्मचारी एकसाथ उद्योग नगर थाने पहुंचे और कोचिंग संचालको के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें