फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 लाख कॉपियां होंगी चैक, जानें कब आएगा बोर्ड का रिजल्ट

Mon, 10 Apr 2017 02:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
परीक्षा में 196 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की सीनियर सैकंडरी परीक्षाओं के परिणाम मई के दूसरे सप्ताह तक आ जाएंगे।
विज्ञापन


सीनियर सैकंडरी विज्ञान और वाणिज्य वर्ग का परिणाम जारी करने की पूरी तैयारी की जा चुकी है। बोर्ड 15 मई 2017 तक यह परिणाम जारी कर देगा। यह परीक्षाएं 2 मार्च को शुरू हुई थी। परिणाम तय समय पर निकालने के लिए कॉपियां प्रदेश भर के संग्रहण केन्द्रों से बोर्ड कार्यालय पहुंचाने की व्यवस्था की गई। बोर्ड अधिकारियों के अनुसार अधिकांश उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि परीक्षकों ने उत्तरपुस्तिकाएं जांच कर अंकों की सूची के साथ बोर्ड कार्यालय भिजवा दी हैं। जो परीक्षाएं 20 मार्च के बाद शुरू हुई थी तो उनकी उत्तरपुस्तिकाओं को जांचने का कार्य अभी चल रहा है। बोर्ड ने बताया कि अगले 10 दिन में शेष बची उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य भी पूरा हो जाएगा। बारहवीं विज्ञान और वाणिज्य वर्ग की परीक्षाओं के लिए कुल मिलाकर दो लाख 82 हजार 636 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें विज्ञान वर्ग के लिए परीक्षार्थियों की संख्या 2 लाख 34 हजार 523 है जबकि वाणिज्य वर्ग में महज 48 हजार 113 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। बोर्ड की ओर से इन विद्यार्थियों की लगभग 16 लाख 95 हजार उत्तरपुस्तिकाएं चैक करवाई जा रही है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें