माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान ने सोमवार को वरिष्ठ उपाध्याय मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। इस परिणाम में भी छात्राएं-छात्रों पर भारी रही।
बोर्ड सचिव मेघना चौधरी ने बताया कि वरिष्ठ उपाध्याय मुख्य परीक्षा का परिणाम 86.34 प्रतिशत रहा। इसमें छात्राओं का 87.56 और छात्रों का 85.03 प्रतिशत रहा। उन्होंने कहा कि परीक्षा के लिए कुल 1894 छात्र और 2042 छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इसमें से फर्स्ट डिवीजन 647 छात्र और 753 छात्रा, सेकण्ड डिवीजन 799 छात्र और 901 छात्रा, थर्ड डिवीजन 140 छात्र और 119 छात्राएं रही। जबकि 144 छात्रों और 139 छात्राओं के पूरक परिणाम रहा।