फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सरकारी कर्मचारी से बदसलूकी पड़ेगी भारी

Mon, 22 May 2017 07:58 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अजमेर में आए दिन होने वाली सरकारी कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की घटनाओं पर जिला कलक्टर ने सख्ती दिखाई है। अब ऐसा करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


दरअसल, जिला कलक्टर गौरव गोयल ने सोमवार को सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए खासा राहत भरा आदेश जारी किया है। उन्होंने आए दिन कर्मचारियों के साथ अभद्रता की घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुए ऐसे लोगों के खिलाफ तुरंत मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में जिला पुलिस अधीक्षक को भी निर्देश दिए गए हैं। कलक्टर गोयल ने राजमार्गों एवं अन्य सड़कों के किनारे ट्यूबवैल खुदवाकर पूरा दिन सड़क पर पानी बहाने एवं सड़कों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकारी सम्पत्तियों, मार्ग संकेतकों और भवनों आदि पर पोस्टर, बैनर व अन्य प्रचार सामग्री चस्पा करने वालों के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें