फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोहड़ की जमीन पर कब्जा, कोर्ट ने अफसरों से मांगा जवाब

Fri, 06 Oct 2017 07:47 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
court - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
राजस्थान हाईकोर्ट ने अलवर जिले की मुंडावर तहसील के बिरसंगवास गांव की जोहड़ भूमि पर कब्जा करने पर प्रमुख राजस्व सचिव, अलवर कलक्टर और तहसीलदार सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। न्यायाधीश केएस झवेरी और न्यायाधीश वीके व्यास की खंडपीठ ने यह आदेश रामसिंह व अन्य की ओर दायर जनहित याचिका पर प्रारंभिक सुनवाई करते हुए दिए।
विज्ञापन


याचिका में अधिवक्ता सुमेरसिंह ओला ने अदालत को बताया कि राजस्व रिकॉर्ड में यह भूमि जोहर के रूप में दर्ज थी, लेकिन राजस्व अधिकारियों की मिलीभगत से इसे बदल कर चारागाह भूमि के रूप में दर्ज कर लिया गया। इसके अलावा कुछ लोगों ने भूमि पर कब्जा कर निर्माण कर लिया। 

याचिका में कहा गया कि इस जोहर में एकत्र होने वाले पानी सार्वजनिक उपयोग में काम आता है, लेकिन अब यह अतिक्रमण की भेंट चढ़ गया है। स्थानीय निवासियों ने इस संबंध में कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिस पर सुनवाई करते हुए खंडपीठ ने संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें