फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक नम्बर लाने वाले 190 स्टूडेंट्स का सम्मान

Sat, 10 Jun 2017 06:31 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
प्रतिभा सम्मान समारोह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
श्रीसांई बाबा मन्दिर ट्रस्ट और स्वामी ग्रुप की ओर से शनिवार को अजमेर में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें राजस्थान बोर्ड और सी.बी.एस.ई. बोर्ड की 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले 190 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

 
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रीसांई बाबा मंदिर ट्रस्ट और स्वामी ग्रुप की ओर से बारहवीं कक्षा में टॉप 10 आने वाले छात्र—छात्राओं को स्मृति चिन्ह व अजमेर के इतिहास पर लिखित किताब ‘अजमेर एट ए ग्लांस’ दिए गए। साथ ही, प्रेमप्रकाश आश्रम आदर्श नगर, किशोर नावाणी और अवतार अगरबत्ती वालों के द्वारा समस्त बच्चों को गिफ्ट दिए गए। कार्यक्रम में अन्य 180 बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता उद्योगपति आर.एस. चोयल ने कहा कि डिग्री लेने से ही जीवन में लक्ष्य पूरे नहीं होते। जीवन में मल्टी डायमेंशन व्यक्तित्व पैदा करना होता है और  जब आपका अंदर का मन किसी चीज को करने की ओर अग्रसर करता है तो सफलता हमारे पास होती है। तब आपकी कामयाबी को कोई नहीं रोक सकता है। समारोह के मुख्य अतिथि शांतानन्द उदासीन आश्रम के महंत हनुमानराम ने कहा कि माता—पिता और गुरुजन के आशीर्वाद व अपने एकाग्र मन की वजह से परीक्षा में कामयाबी मिली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें