भारतीय प्रशासनिक सेवा के आए परिणामों में जोधपुर के होनहार अक्षय गोदारा ने देश भर में 40वीं रैंक हासिल जोधपुर ही नहीं बल्कि प्रदेश और देश में नाम रोशन किया है। अक्षय को मिली सफलता से परिवार में खुशी की लहर है। पूर्व में अक्षय आईपीएस में हो चुका है। अक्षय इन दिनों हैदराबाद में आईपीएस की ट्रेनिंग ले रहें है। उम्मीद है एक दो दिन में गोदारा जोधपुर पहुंचेंगे और अपने परिवार के साथ सफलता की खुशियां बांटेंगे। अक्षय के पिता दुर्गाराम जोधपुर डिस्कॉम में सहायक अभियंता है।
पिछली बार अक्षय ने जब परीक्षा दी तो वह आईएएस की बजाय आईपीएस में चयनित हुए। लेकिन उन्होने हिम्मत नही हारी और इस बार आईएएस में चयनित हुए है। लिहाजा परिवार में खुशियों का कोई ठिकाना नहीं है। उनके माता—पिता ने बताया कि अक्षय हमेशा से ही प्रशासनिक सेवा में जाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने लक्ष्य निर्धारित करते हुए तैयारी की थी। वे आईपीएस के लिए ट्रेनिंग कर रहें है लेकिन आईएएस में चयन के लिए वे लगातार मेहनत करते रहें है। इसी का परिणाम है कि उन्होंने इतनी अच्छी रैंकिंग हासिल की है।