फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली काटने पर किराएदार ने फोड़ा मकान मालिक का सिर

Sat, 27 May 2017 03:26 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज - फोटो : Internet
विज्ञापन
अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र के सुभाषनगर में रहने वाले एक किराएदार ने अपने मकान मालिक और उसके परिजनों पर हमला कर दिया। घटना में मकान मालिक के सिर में गंभीर चोटें आई है।  पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सुभाषनगर निवासी मनोज कश्यप ने बताया कि उसके मकान के किराएदार शेरू और जुनैद ने पिछले तीन माह से बिजली का बिल नहीं भरा। जब उनके पास बिजली विभाग का नोटिस आया तो उन्होंने किराएदार को बिल भरने की बात कही और उनकी लाइट काट दी। यह बात शेरू और उसके परिवार को नागवार गुजरी। उन्होंने मौका पाकर उस पर लोहे के सरिए से हमला कर दिया जिससे वह लहुलुहान होकर गिर पड़ा। आरोप है कि हमलावरों ने उसकी पत्नी के भी कपड़े फाड़ दिए इसके बाद वह मौके से फरार हो गए।

मनोज ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से वो अस्पताल पहुंच पाए। मनोज ने अपने किराएदार शेरु और जुनैद के खिलाफ रामगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है जिसके बाद पुलिस आरोपियों की सघनता से तलाशी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें