फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयार रहें, यहां होने वाली 3200 संस्कृत टीचर के पदों पर भर्ती

Wed, 27 Dec 2017 07:19 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
किरण माहेश्वरी
विज्ञापन
प्रदेश में जल्द ही सरकार की ओर से संस्कृत शिक्षा के बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए करीब 3200 रिक्त पदों पर भर्ती होगी। राजस्थान की उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने संभागीय संस्कृत शिक्षाधिकारी कार्यालय लोकार्पण समारोह में यह बात कही।
विज्ञापन


दरअसल, आज अजमेर में उच्च एवं संस्कृत शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी और शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने तोपदड़ा में 26 लाख की लागत से बने सीतादेवी तोषनीवाल संभागीय संस्कृत शिक्षाधिकारी कार्यालय का लोकार्पण किया। इस मौके पर मंत्री किरण माहेश्वरी ने कहा कि देववाणी के रूप में ख्यात संस्कृत को जनवाणी बनाने के लिए राज्य सरकार पूरी गंभीरता के साथ काम कर रही है। संस्कृत पूरे देश में फिर से नई पहचान कायम करे, इसका भी प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में राजस्थान में संस्कृत शिक्षा की उन्नति के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार ने संस्कृत शिक्षा के बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए स्कूल व कॉलेजों में करीब 3200 रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरी मांगने की बजाय नौकरी देने वाले बनें

लोकार्पण समारोह - फोटो : amar ujala
इसके साथ ही मंत्री किरण माहेश्वरी ने कहा कि उच्च व तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। विश्वविद्यालयों को 20-20 करोड़ तथा कॉलेजों को 2-2 करोड़ रुपए आवंटित कर भौतिक संसाधनों की वृद्धि की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे चाहते हैं कि हमारे युवा नौकरी मांगने वाले के बजाय नौकरी देने वाले बनें।

समारोह को शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी, अजमेर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा, उद्योगपति महावीर प्रसाद तापडिया, रामकुमार भूतड़ा सहित अन्य ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व सभी अतिथियों ने कोलकाता के भामाशाह सेठ नेमीचंद तोषनीवाल निवासी जसवंतगढ़ नागौर के सीतादेवी तोषनीवाल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निर्मित कार्यालय भवन का लोकार्पण एवं पौधरोपण किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें