फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरसीए की ओर से फिर प्रार्थना पत्र पेश, सुनवाई कल

Tue, 11 Jul 2017 07:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : google
विज्ञापन
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से बीसीसीआई के खिलाफ दायर दावे को वापस लेने के मामले में एक बार फिर अदालत में प्रार्थना पत्र पेश किया गया है। अदालत प्रार्थना पत्र पर 13 जुलाई को सुनवाई करेगी। 
विज्ञापन


आरसीए के कार्यकारी सचिव महेन्द्र नाहर की ओर से दावा वापस लेने के प्रार्थना पत्र के साथ आरसीए अध्यक्ष सीपी जोशी की ओर से उन्हें इस संबंध में अधिकृत करने का पत्र भी पेश किया गया है।  गौरतलब है कि बीसीसीआई की ओर से ललित मोदी के अध्यक्ष बनने पर आरसीए की सम्बद्धता को निलंबित करने के बाद आरसीए ने उसे अदालत में चुनौती दी थी। 

सीपी जोशी के अध्यक्ष बनने पर सचिव आरएस नांदू को हटाकर संयुक्त सचिव महेन्द्र नाहर को कार्यकारी सचिव बनाया गया। नाहर की ओर से गत दिनों अदालत में प्रार्थना पत्र पेश कर दावे को वापस लेने की अनुमति मांगी गई। जिसे अदालत ने यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि वे आरसीए के अधिकृत प्रतिनिधि नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें