फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीकानेर,जोधपुर से हरिद्वार के लिए दो स्पेशल ट्रेन चलाएगा रेलवे

Tue, 11 Jul 2017 07:07 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
उत्तर पश्चिम रेलवे ने सीमावर्ती जिलों बीकानेर और जोधपुर के यात्रियों के लिए हरिद्वार तक किराया स्पेशल रेलसेवा का संचालन शुरू करने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन


उत्तर पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी  कमल जोशी ने बताया गाड़ी संख्या 04735, बीकानेर-हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस रेल सेवा 14 जुलाई से 29 सितंबर तक (12 ट्रिप) बीकानेर से प्रत्येक शुक्रवार को शाम 7:45 बजे रवाना होकर शनिवार सुबह 10:25 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04736, हरिद्वार-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस रेल सेवा दिनांक 15 जुलाई से 30 सितंबर तक (12 ट्रिप) हरिद्वार से प्रत्येक शनिवार को 7:50 बजे रवाना होकर रविवार सुबह 9:25 बजे बीकानेर पहुंचेगी।
विज्ञापन


इस गाड़ी का ठहराव नापासर, सूडसर, श्रीडूंगरगढ, राजलदेसर,रतनगढ चुरू,सादुलपुर लोहारू,महेन्द्रगढ़,रेवाड़ी, दिल्ली, दिल्ली शहादरा,शामली, टापरी और रूड़की स्टेशन पर होगा। इस गाड़ी में 1 सैकंड एसी, 3 थर्ड एसी, 8 सैकंड स्लीपर , 4 द्वितीय साधारण श्रेणी एवं 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 18 डिब्बे होगें।


जोधपुर किराया स्पेशल ट्रेन का संचालन:

गाड़ी संख्या 04831, जोधपुर-हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस रेल सेवा 22 जुलाई से 30 सितंबर तक (11 ट्रिप) जोधपुर से प्रत्येक शनिवार को दोपहर 1:30 बजे रवाना होकर रविवार को सुबह 10:45 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04832, हरिद्वार-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस रेल सेवा 23 जुलाई से 1 अक्टूबर तक (11 ट्रिप) हरिद्वार से प्रत्येक रविवार को शाम 4:45 बजे रवाना होकर सोमवार सुबह 11:45 बजे जोधपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन


इस गाड़ी का गोटन,मेड़ता रोड,डेगाना,खाटू,छोटी खाटू,डीडवाना,लाडनूं,सुजानगढ़,रतनगढ़,चूरू,सादुलपुर,भिवानी,हिसार,धुरी,पटियाला ,राजपुर,अम्बाला,जगाधारी,सहारनपुर,ज्वालापुर स्टेशनों पर ठहराव होगा। इस गाड़ी में 1 सैकंड एसी, 2 थर्ड एसी,6 द्वितीय शयनयान श्रेणी, 6 द्वितीय साधारण श्रेणी एवं 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 17 डिब्बें होंगे।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें