फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर मोदी इम्पैक्ट, आते ही घोषित हो गई RCA Election की डेट

Tue, 04 Apr 2017 06:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
क्रिकेट - फोटो : Cricket
विज्ञापन
ललित मोदी के बेटे रुचिर मोदी हाल ही में जयपुर आए, तभी से इन चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया था कि आरसीए में चुनाव की तारीख जल्द ही तय होने वाली है। यह बात सही निकली भी। रुचिर के जयपुर आने के छह दिन बाद ही मंगलवार को आरसीए की ओर से आरसीए चुनावों की घोषणा कर दी गई है।
विज्ञापन


राजस्थान क्रिकेट संघ के चुनावों के लिए 26 अप्रेल की तारीख तय की गई है। तारीख की घोषणा आरसीए सचिव सोमेंद्र तिवाड़ी ने की। इसे लेकर आरसीए ने नोटिस जारी कर दिया है। आरसीए के चुनाव लोढा कमेटी की सिफारिशों के मुताबिक ही होंगे। आरसीए चुनावों को लेकर गहमागहमी तभी से शुरू हो गई थी, जब रुचिर मोदी ने राजस्थान के विभिन्न जिला क्रिकेट संघों के पदाधिकारियों को बातचीत करने के लिए गोवा बुलाया था।

रुचिर का न्यौता कुछ पदाधिकारियों को नागवार गुजरा, उन्होंने ये तक कह डाला कि रुचिर को बात करनी है तो वे जयपुर आए। इसके बाद रुचिर जयपुर आए। उन्होंने गुप्त रूप से एक होटल में सभी को बातचीत के लिए बुलाया। तब ललित मोदी के गुट ने दावा किया था कि 22 से ज्यादा जिलों के पदाधिकारियों को समर्थन उन्हें हासिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें