फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBSE RESULT: तीसरे परिणाम में भी छात्राएं पड़ गईं भारी

Sat, 27 May 2017 02:27 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शनिवार को बारहवीं कला का परिणाम जारी कर दिया। इस परिणाम में मैरिट जारी नहीं की गई। परिणामों में पिछले दो परिणाम की तरह ही छात्राएं छात्रों पर भारी पड़ी हैं। वाणिज्य व विज्ञान के परिणामों के बाद ही कला के परिणामों में भी छात्राएं अव्वल रही हैं।
विज्ञापन


कला की परीक्षा में कुल 5,86,312 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए थे जिनमें से 3,14,832 बालक और 2,71,480 बालिकाएं है। इस परिणाम में छात्राओं की सफलता का प्रतिशत 91 फीसदी से ज्यादा रहा, वहीं छात्रों का सफलता प्रतिशत उनसे पांच  फीसदी तक काम रहा है। परीक्षा में बैठने वाली 91.35 फीसदी छात्राएं उत्तीर्ण हुई है, वहीं दूसरी तरफ परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों में 87.03 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। इससे पहले आने वाले परिणामों में वाणिज्य विषय में छात्रों का परिणाम 88.56 रहा है तो वहीं छात्राओं का परिणाम 95.27 फीसदी रहा है।

वहीं विज्ञान में छात्राओं का परिणाम 93.30 प्रतिशत और छात्रों का परिणाम 89.21 प्रतिशत रहा। इस विषय में छात्राओं ने छात्रों से चार फीसदी से भी ज्यादा सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें