सीएम राजे के साथ आरएएस एसोसिएशन के पदाधिकारी
राजस्थान में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हाथ उठने लगे है। राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों ने अपना एक दिन का वेतन बाढ़ पीड़ितों की सहायतार्थ मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा की है।
आरएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन अरोड़ा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मुलाकात की। इस दौरान अरोड़ा ने बाढ़ पीड़ितों की सहायतार्थ आरएएस अधिकारियों का एक दिन का वेतन देने की बात कही।
प्रवासी राजस्थानी एवं उद्यमी बाबूलाल एम. भंसाली ने भी एक करोड़ रुपए का चैक बाढ़ पीड़ितों की सहायतार्थ मुख्यमंत्री राजे को दिया।