क्राइम ग्राफ में तेजी से हो रही बढ़ोतरी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। विशेषकर नाबालिगों के साथ दुष्कर्म की वारदात सामजिक व्यवस्था को झकझोर रहीं है।
दुष्कर्म का एक और मामला अलवर जिले के खेड़ली में सामने आया है। यहां नाबालिग के साथ एक नाबालिग ने ही करीब डेढ़ माह पूर्व दुष्कर्म किया।
लेकिन मामले की जानकारी हाल ही में सामने आयी। जानकारी के अनुसार जब पीड़िता की अचानक तबीयत बिगड़ी और परिजन उसे ईलाज के लिए अस्पताल लेकर गए।
वहां जब परिजनों ने सच्चाई सुनी तो उनके होश फाख्ता हो गए। दरअसल नाबालिग के साथ करीब डेढ़ माह पूर्व ना केवल दुष्कर्म किया गया अपितु आरोपी ने उसे गर्भ ठहरने के भय से गर्भपात की दवाईयां भी दे दी।