फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा रेलवे में रैनसमवेयर का अटैक, दर्जनों कम्प्यूटर हैंग

Fri, 19 May 2017 04:31 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
कम्प्यूटर हैंग होने के बाद दफ्तर के बाहर खड़े रेलवे कर्मचारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
वाइनाक्राइ रैनसमवेयर वायरस भारत में तेजी से पांव पसार रहा हैं। राजस्थान के कई शहरों के सरकारी कार्यालयों व निजी संस्थानों के कम्प्यूटर हैक होने की खबरें मिल रही है। वहीं अब रेलवे के कम्प्यूटरों में भी इसकी आहट देखने को मिली है।
विज्ञापन


ताजा मामला कोटा रेलवे से जुड़ा है, जहां शुक्रवार को तब हड़कंप मच गया जब एक साथ दर्जनों कम्प्यूटर वायरस अटैक होने से हैंग हो गए। रैनसमवेयर वायरस कम्प्यूटरों में आने से रेलवे के कई विभागों में कामकाज अटक गया। जानकारी के अनुसार डीआरएम आॅफिस से लेकर एकाउंट सेक्शन तक के कम्प्यूटरों में वायरस का अटैक हुआ है। बताया जा रहा है कि रेनसम वायरस फिरौती के लिए आता है और आॅनलाइन पैसों की डिमांड करता है। अभी फिलहाल पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वायरस क्यों और कैसे आया, लेकिन वायरस के आने से रेलवे में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। वहीं, इस वायरस से छुटकारा पाने के लिए अब तकनीकी विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है।

एडीआरएम कोटा आलोक अग्रवाल का मामले में कहना है यह वायरस नेववर्क से आता है और कुछ कम्प्यूटर्स को इसने हैंग किया है। नेटवर्क को फिलहाल डिस्कनेक्ट कर दिया गया है। इस सम्बंध में मुख्यालय को सूचना भिजवा दी गई है। हालांकि, इस वायरस से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। रोजाना का थोड़ा काम प्रभावित जरूर हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें