जयपुर के जौहरी बाजार में जुमे की नमाज
- फोटो : amar ujala
राजधानी जयपुर सहित प्रदेशभर में शुक्रवार को रमजान महीने के पहले जुमे की नमाज अदा की गई। इस दौरान मस्जिदों में खासी भीड़ रही।
जयपुर में पवित्र रमजान महीन के पहले जुमे पर शहर की मस्जिदों में नमाज अदा की गई। मुख्य नमाज शहर के जौहरी बाजार स्थित जामा मस्जिद में हुई। नमाज अदा करने के लिए दोपहर 12 बजे से ही अकीदतमंदों का आना शुरू हो गया। देखते ही देखते बड़ी चौपड़ और जौहरी बाजार क्षेत्र दोपहर 1.30 बजे तक नमाजियों से खचाखच भर गया। जहां बरामदे अकीदतमंदों से अटे हुए थे वहीं धूप में भी सड़क पर कई लेन में अकीदतमंदों ने नमाज अदा की। इस दौरान नमाजियों ने प्रदेश में खुशहाली की बरसात और अमन चैन की दुआ मांगी। नमाज के दौरान व्यापारियों ने भी सहयोग किया।
उधर, रमजान शुरू होते ही शहर में रोजा इफ्तार भी शुरू हो गया है। आलम ये है कि यहां सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल देखने को मिल रही है। हकीकत ये है कि मुसलमान इफ्तार कराते हैं तो दूसरे धर्म के लोग भी इसमें उतना ही हिस्सा ले रहे हैं जितना कि रोजेदार।