फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौ-हत्या करने वाले मरे हैं और मरते रहेंगे - आहूजा

Tue, 25 Apr 2017 08:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
ज्ञानदेव आहूजा
विज्ञापन
विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले अलवर के रामगढ़ से विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने कहा है कि गौ—हत्या करने वाले मरे हैं और मरते रहेंगे। हाल ही आहूजा ने विवादित बोल बोले थे कि पूरा मेव समाज गौ तस्करी में लिप्त है।
विज्ञापन


आहूजा ने पत्रकारों से कहा कि उन्हें पहलू खान की मौत का कोई गम नहीं है। पहलू खान और उसके साथी भी गौ-तस्करी में शामिल रहे हैं। आहूजा ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस व अन्य पार्टियों को पहलू खान से जुड़े विभिन्न दस्तावेज सौंपे हैं। अवैध बूचड़खानों में गायों को कटवाने के लिए अलवर और भरतपुर रूट से गौ-तस्करी काफी पहले से हो रही है। इसके लिए वे पहले भी आवाज उठाते रहे हैं। राजस्थान के गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया भी इस बात की पुष्टि कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि पहलू खान मामले में स्थानीय लोगों की गिरफ्तारी भी गलत हुई है। पुलिस ने गलत कार्रवाई की है। वहीं इससे पूर्व राजस्थान के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने विधानसभा में कहा कि पहलू खान मुस्लिम था इसलिए कांग्रेस इस मामले को तूल दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आहूजा मेव समाज को लेकर भी काफी टिप्पणी कर चुके हैं। आहूजा सर्वाधिक चर्चा में जब आए थे जब उन्होंने जेएनयू को लेकर विवादित बयान दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें