फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां बिना रावण दहन किए लौटे प्रभु श्रीराम,इस बात से थे नाराज

Sun, 01 Oct 2017 07:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रावण दहन से पहले भगवान राम नाराज हो गए और उन्होंने रावण को मारने से मना कर दिया और फिर वहां से चल दिए। इतना ही नहीं सेना भी उनके पीछे हो ली। 
विज्ञापन


आयोजकों के हाथ-पांव फूल गए और फिर मौके पर मौजूद एक बालक को राम के कपड़े पहनाएं और रावण दहन की परम्परा निभाई। यह अजीबो-गरीब वाकया राजस्थान के सिरोही में हुआ। कल शाम रावण दहन की तैयारी थी। राम भी अपनी सेना के साथ पहुंच चुके थे। तभी मंच से हुई एक घोषणा पर राम बना युवक उखड़ गया और आयोजकों को बुरा-भला कहते हुए वहां से चल दिया।

उसके पीछे-पीछे सेना भी वहां से चली गई। आयोजकों के सामने संकट खड़ा हो गया कि रावण दहन कैसे होगा? खैर, किसी के सुझाव पर वहां मौजूद एक बालक को आनन-फानन में राम बनाया और फिर रावण दहन किया। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जानिए किस बात पर उखड़े थे राम जी

डेमो इमेज
सिरोही में रावण दहन का यह कार्यक्रम स्थानीय जिला परिषद की ओर से आयोजित किया गया था। इस समारोह में जिस व्यक्ति को मुख्य अतिथि बनाया गया था, उस पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप बताए जा रहे हैं। 

इस बात को लेकर रावण का वेश धारण करने वाला युवक नाराज हो गया। जाते—जाते राम ने कहा कि 'मंच पर तो रावण बैठे हैं जो शहर के विकास कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोपी हैं, इन्होंने शहर की दशा खराब कर रखी है'।  उसने मंच पर बैठे जनप्रतिनिधियों से सवाल किया कि शहर में कितना विकास हुआ है और कहां दिखाई देता है? 

अंत में राम ने कहा कि 'आज राम रावण का दहन नहीं करेगा और वो निराश होकर लौट रहा है'। ऐसे में राम बना युवक अपने साथ पूरी सेना भी ले गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें