प्रदेश में जीएसटी का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज सार्वजनिक निर्माण विभाग ,नगर विकास न्यास व नगर परिषद के राजकीय ठेकेदारों ने रैली निकाली।
जिला अलवर राजकीय निर्माण ठेकेदार संघ के बैनर तले निकाली गई रैली में सरकार द्वारा जीएसटी लगाए जाने का नारेबाजी कर विरोध जताया गया। संघ ने यहां मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले संघ से जुड़े ठेकेदार सार्वजनिक निर्माण विभाग से रैली निकालते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। संघ के संरक्षक हेमंत दीक्षित ने बताया कि उनके द्वारा भवन निर्माण में काम में ली जाने वाली सामग्री पर पहले से ही जीएसटी काटकर बिलों का भुगतान किया जाता है। इसके बावजूद भी सरकार द्वारा उन पर जीएसटी लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जब तक उन पर जीएसटी नहीं हटाया जाएगा, तब तक उनके द्वारा निविदाओं का बहिष्कार किया जाएगा।