फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने पे सुहागा! राखी पर बहनों को मिला 'डबल गिफ्ट'

Mon, 07 Aug 2017 02:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
मिठाई देते आॅटो यूनियन के सदस्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राखी के मौके पर राजस्थान रोडवेज की बस में महिलाओं को फ्री यात्रा की सौगात मिली, लेकिन एक शहर ऐसा भी है जहां बहनों को इसके साथ एक और गिफ्ट मिला। 
विज्ञापन


दरअसल, कोटा जिले में रक्षाबंधन के मौके पर एक ओर तो रोडवेज की ओर से महिलाओं को मुफ्त सफर करने का तोहफा मिला। वहीं, दूसरी ओर कोटा में बस से उतरने के बाद महिलाओं को घर तक पहुंचने के लिए आॅटो यूनियन की ओर से भी फ्री यात्रा सेवा का गिफ्ट दिया गया। इस पहल में यहां के चंबल आॅटो यूनियन के करीब डेढ़ हजार आॅटो निशुल्क सेवा में शामिल रहे। साथ ही आॅटो यूनियन की ओर से यात्रा करने वाली महिलाओं को मिठाई के पैकेट भी दिए गए। जिसकी खुशी यहां महिलाओं के चेहरे पर साफ दिखाई दी। उधर, यात्रा करने वाली महिलाओं ने भी आटो यूनियन की इस पहल का स्वागत किया और धन्यवाद दिया। यूनियन की आरे से आॅटो चालकों को टीशर्ट भी दी गई है। बताया जा रहा है कि अब यही टीशर्ट पहनकर आॅटो चालक आॅटो चलाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें