फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार और राजपूतों के बीच वार्ता रही बेनतीजा,23 मार्च को फिर आंदोलन की चेतावनी

Tue, 07 Mar 2017 05:09 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
राजपूत सभा भवन में राजपूत समाज के लोगों से आंदोलन को लेकर चर्चा करते हुए करणी सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आरक्षण की मांग को लेकर राजपूत समाज एक बार फिर उग्र हो गया है। राजपूतों ने सरकार को अल्टिमेटम देते हुए कहा है कि इस बार अगर उनकी मांगे नहीं मानी गईं, तो वो राजधानी जयपुर मेंं उग्र आंदोलन करेंगे और इस दौरान ही विधानसभा और एयरपोर्ट का घेराव भी करने की बात कही है। हालांकि सरकार की तरफ से समाज के नेताओं को मंगलवार दोपहर वार्ता के लिए बुलाया गया लेकिन वार्ता बेनतीजा निकली ऐसे में अब करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने कहा है कि सरकार से अब कोई बातचीत नहीं होगी और 23 मार्च को राजपूत समाज उग्र आंदोलन की शुरूआत करेगा। 
विज्ञापन


प्रदेशभर से दी जाएंगी गिरफ्तारियां
राजस्थान विधानसभा के पास आंदोलनरत राजपूत समाज के नेताओं ने कहा है कि यदि मंगलवार को सरकार से वार्ता विफल होती है तो वो अपने नेता सुखदेव सिंह और राजेन्द्र गुढ़ा के समर्थन में हजारों की संख्या में गिरफ्तारियां देंगे।

राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि सरकार चाहे तो सेना को भी तैनात कर दे, लेकिन इस बार वो झुकने वाले नहीं है। आगे कहा गया है कि पुलिस की ओर से फायरिंग की गई तो सीएम वसुंधरा राजे को राजस्थान छोड़ना पड़ सकता है वहीं राजपूतों ने पुलिस के संसाधनों को भी तोड़ने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें