राजपूत समाज के संगठन श्री राजपूत करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी ने 'पद्मावती' को बैन करने के लिए पीएम मोदी से गुहार लगाई है।
लोकेंद्र सिंह कालवी ने पत्रकारों से कहा कि फिल्म पर पूरे देश में बैन लगना चाहिए। उन्होंने फिल्म 'पद्मावती' को बैन करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी गुहार लगाई। उन्होनें कहा कि मोदी जब गुजरात में सीएम पद पर रहते हुए विवादित फिल्म 'जोधा अकबर' को प्रदेश में बैन कर दिया था, तो अब वे देश के प्रधानमंत्री बन चुके हैं। ऐसे में उनके पास किसी भी फिल्म को बैन करने का कानूनी हक भी है, तो उसका इस्तेमाल करते हुए उन्हें भी इस फिल्म को बैन कर देना चाहिए।
कालवी ने आज मीडियाकर्मियों से कहा कि 1 दिसंबर को पूरे राजपूत समाज द्वारा 'भारत बंद' का आह्वान करता हूं और इसके अलावा फिल्म को पूरी तरह से बैन करने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में सभी समाज के लोगों द्वारा 1 दिसंबर को भारत बंद का समर्थन चाहता हूं।