केंद्र सरकार ने ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल करते हुए राजस्थान कैडर के आईएएस और केंद्र सरकार में गृह सचिव के पद पर कार्यरत राजीव महर्षि की जगह शहरी विकास सचिव राजीव गौबा को मुख्य गृह सचिव का कार्यभार सौंपा है।
सूत्रों की मानें तो राजस्थान कैडर के आईएएस और मौजूदा गृह सचिव राजीव महर्षि को केंद्र सरकार अगला चुनाव आयुक्त बना सकती है वहीं राजस्थान के ही एक और आईएएस सुभाष गर्ग को आर्थिक मामलों के मुख्य सचिव के पद पर तैनात किया जाएगा।
आपको बता दें कि महर्षि का कार्यकाल 30 अगस्त को पूरा हो रहा है ऐसे में राजीव गौबा उनकी जगह लेंगे। गौबा 31 अगस्त से गृह सचिव का पद संभालेंगे। महर्षि का कार्यकाल पूरा होने तक गौबा गृह मंत्रालय में बतौर ओएसडी काम करेंगे। आपको बता दें कि गौबा झारखंड कैडर के 1982 बैच के आईएएस हैं और उन्हें नक्सल प्रभावित इलाकों के स्पेशलिस्ट के तौर पर जाना जाता है।
राजस्थान कैडर के आईएएस राजीव महर्षि इससे पहले राजस्थान सरकार में बतौर मुख्य सचिव के पद पर काम कर चुके हैं लेकिन केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद उन्हें केंद्र मुख्य गृह सचिव की जिम्मेदारी सौंप दी गई थी। महर्षि का कार्यकाल पूरा होने तक गौबा गृह मंत्रालय में बतौर ओएसडी काम करेंगे।