राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इस सरकार के कार्यकाल का आखिरी बजट आज पेश किया। बजट भाषण में मुख्यमंत्री राजे ने जीएसटी को सरकार और राज्य के लिए फायदेमंद बताते हुए कहा है कि राजस्थान को जीएसटी से करीब 623 करोड़ का फायदा हुआ।
जबकि एक लाख 81 हजार से ज्यादा नए करदाताओं ने जीएसटी में पंजीयन कराया है। मुख्यमंत्री राजे ने बताया कि बीते सात माह के दौरान राजस्थान को मुआवजे के तौर पर अक्टूबर तक के लिए 1911 करोड़ रुपए मिले है।