फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को दूध लेने भेजा, पीछे से पत्नी ने उठाया ये खौफनाक कदम

Sat, 03 Feb 2018 06:06 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
विवाहिता ने पति को दूध लेने घर से भेज दिया। इसके बाद वो घर से निकल गई और कुछ देर बाद विवाहिता की मौत की खबर आई। 
विज्ञापन


मामला राजस्थान के झीलों की नगरी उदयपुर का है। यहां घंटाघर निवासी मोनिका (25) पति महेंद्र सिंह राठौड़ ने पिछोला झील में कूदकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, उदयपुर शहर के करजाली हाऊस घंटाघर निवासी मोनिका (25) का अपने पति महेंद्र सिंह राठौड़ से आए दिन झगड़ा होता था। दोनों में इसी पारिवारिक कलह के चलते मनमुटाव भी रहने लगा। 

आज सुबह मोनिका ने पति महेंद्र को दूध लेने के लिए घर से बाहर भेज दिया और पीछे से घर छोड़कर बाहर निकल गई। इसके बाद मोनिका ने यहां पिछोला झील में कूदकद जान दे दी। मृतका के एक चार साल की बेटी भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने लगाए ये आरोप

demo pic
मृतका मोनिका के पिता शोभाग सिंह ने इस संबंध में पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने आरोप लगाए हैं कि उनकी बेटी को परेशान किया जाता था। पांच साल पहले ही उन्होंने बेटी मोनिका का विवाह महेंद्र से किया था। अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है कि आखिर विवाहिता ने जानलेवा कदम क्यों उठाया?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें