अंडर-19 विश्वकप 2018 में विजेता का ताज पहनने वाली भारतीय टीम में शामिल जयपुर के कमलेश नागरकोटि ने फाइनल मुकाबले में कमाल का प्रदर्शन किया। आज सुबह से ही कमलेश के घर और उनकी क्रिकेटिंग कर्मभूमि संस्कार एकेडमी में लोगों का मैच देखने को तांता लगा रहा।
आज फाइनल मुकाबले में कमलेश ने अपनी धारदार गेंदबाजी के दम पर आॅस्ट्रेलियाई कप्तान जेसन सांघा के महत्वपूर्ण विकेट लिया और इस मैच में 9 डालते हुए 41 रन देकर 2 विकेट झटके। आॅस्ट्रेलियाई टीम के महज 216 रन पर सिमटने के बाद ही कमलेश के घर के बाहर जश्न का माहौल बनना शुरू हो गया वहीं संस्कार क्रिकेट एकेडमी पर कमलेश के कोच सुरेन्द्र सिंह राठौड़ और उनके भाई विनोद नागरकोटि को बधाई देने खिलाड़ियों समेत काफी संख्या में लोग पहुंचने लगे और टीम इंडिया के जीतते ही वहां दिन में ही आतिशबाजी शुरू हो गई।